{"_id":"69de8495814bb02e34059716","slug":"internet-and-water-supply-affected-due-to-digging-for-road-widening-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149117-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क चौड़ीकरण में खोदाई से इंटरनेट और जलापूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क चौड़ीकरण में खोदाई से इंटरनेट और जलापूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाटर सप्लाई का पाइप
हरिहरपुर। नाथनगर से देईसाड़ तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इसके लिए सड़क के एक ओर जेसीबी से खोदाई कराई जा रही है, जिससे सड़क किनारे जमीन के अंदर पड़े इंटरनेट के तार और जलापूर्ति की पाइप क्षतिग्रस्त हो जा रही है।
क्षेत्र के निवासी अंबिका प्रसाद, राजदेव आदि ने बताया कि चौड़ीकरण के लिए हो रही खोदाई से जलापूर्ति के लिए जमीन के भीतर पड़ी पाइप क्षतिग्रस्त हो जा रही है। जमीन के अंदर आपूर्ति के लिए लगे पाइप से महुली ग्राम पंचायत के डड़वा, बौरिहवां सहित अन्य पुरवा के लिए पेयजल सप्लाई होना है। स्थानीय निवासी मिश्रीलाल, सुरेश, राजमन, राधे का कहना है कि अभी पेयजल की आपूर्ति शुरू भी नहीं हो सकी है, उसके पहले ही पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है।
वहीं जमीन के नीचे पड़े इंटरनेट के तार भी जेसीबी में फंसकर टूट गए हैं, जिससे गांवों के पंचायत भवनों और दुकानों में इंटरनेट कनेक्शन की सेवा पर असर पड़ रहा है।