{"_id":"695d6b507c8059661e0799f4","slug":"inter-district-drug-trafficker-arrested-15-kg-of-cannabis-five-mobile-phones-and-a-car-recovered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-143993-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, 15 किलो गांजा, पांच मोबाइल फोन व कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, 15 किलो गांजा, पांच मोबाइल फोन व कार बरामद
Wed, 07 Jan 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
चित्र परिचय - पन्द्रह किलो अबैध गांजा के साथ पकड़े गये तस्कर
संतकबीरनगर/धनघटा। महुली पुलिस ने 15 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच मोबाइल फोन व कार भी बरामद हुई। दोनों तस्कर अंबेडकरनगर जनपद के रहने वाले हैं। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को घटना का पर्दाफाश किया। एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि महुली एसओ रजनीश राय की अगुवाई में चेकिंग के दौरान पुलिस ने भगता मोड़ के पास से कार सवार दो संदिग्धों को सोमवार की रात में पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान मनोज यादव व शंभू निवासी चकोरा थाना जलालपुर जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई। उनके पास से 15 किलो गांजा, 5 मोबाइल, एक कार व 2,070 रुपये बरामद हुए।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा इसी कार से लाते हैं। आसपास के जनपदों में कई स्थानों पर कार से गांजा बेचते हैं। गांजा बेचने ले जा रहे थे कि पुलिस टीम ने पकड़ लिया। मनोज ने बताया कि कार उसके मित्र संजय विश्वकर्मा निवासी भदौरिया चौराहा जवाहर नगर थाना सीसामऊ जनपद कानपुर नगर की है। इसे वह मांगकर लाया था। उसको यह नहीं बताया था कि इस कार से वे गांजा का धंधा करेंगे। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत कर दिया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।