फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to speed up making Abha ID

Sant Kabir Nagar News: आभा आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश

Thu, 18 Apr 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up making Abha ID
- खलीलाबाद सीएचसी अधीक्षक ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन से शत-प्रतिशत लाभार्थियों का आभा आईडी कार्ड बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत ब्लॉक स्तर पर आशा के जरिए आभा आईडी बनाई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद क्षेत्र में आभा आईडी बनाने की रफ्तार सुस्त होने पर अधीक्षक डॉ. वरूणेश दूबे ने नाराजगी जताई है और आभा आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
शासन के निर्देश पर प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य खाता यानी आभा आईडी बनवाया जा रहा है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। उन्हें सर्वे के आधार पर ई-कवच पर आभा आईडी बननी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. वरूणेश दूबे ने बताया कि आभा आईडी बनाने में जिले में खलीलाबाद ब्लॉक चौथे स्थान पर है। ऐसे में आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन आभा आईडी अवश्य बनाया जाए, ताकि शत-प्रतिश्त लोगों की आभा आईडी बन सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक सभी लोगों का आभा आईडी नहीं बन जाएंगा, तब तक अभियान चलता रहेगा। वहीं ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सभी संगिनी को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आशाओं को आभा आईडी बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed