फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to complete incomplete works in ODF Gram Panchayats

Sant Kabir Nagar News: ओडीएफ ग्राम पंचायतों में अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश

Tue, 05 Mar 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 05 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete incomplete works in ODF Gram Panchayats
- छितही और नाथनगर दोनों ग्राम पंचायतो में पहुंची अलग-अलग टीम
विज्ञापन


- छितही में फिल्टर के चैंबर का खुला मिला ढक्कन, लगवाने के निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। जिले स्तर से गठित दो सदस्यीय दो टीम मंगलवार को नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत छितही और नाथनगर में अलग-अलग पहुंची। एकीकृत ठोस प्रबंधन केंद्र (आरआरसी सेंटर) के अलावा सोख्ता गड्ढा, नाली, चैंबर आदि का गहन पूर्वक निरीक्षण किया। छितही में फिल्टर चैंबर का खुला ढक्कन देख उसे तत्काल लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही।
बखिरा के एडीओ पंचायत चंद्रशेखर सिंह व बीपीएम सिद्ध नाथ पांडेय छितही आरआरसी सेंटर पहुंचे। वर्मी कम्पोस्टिंग की गुणवत्ता की जांच किया। खाद गड्ढा, पालीथिन बैंक, डस्टबिन का निरीक्षण किया। ई-रिक्शा के माध्यम से घर घर कूड़ा इकठ्ठा करने तथा स्वच्छता सर्वेक्षण की हकीकत की बिंदुवार जांच की। साफ सफाई का जायजा लिया। टीम की जांच में वाटर सप्लाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। सप्लाई चालू कराने की बात कही। फिल्टर चैम्बर से नाली का जुड़ाव होता नहीं मिला। इसके बाद गांवों में भ्रमण कर अपनी जांच रिपार्ट तैयार किया। ग्रामीणों से वार्ता कर समस्या के प्रति अवगत हुए।
विज्ञापन

इसी तरह नाथनगर में मेंहदावल के एडीओ पंचायत राजेश पांडेय, टीम में एसएलडब्लूएम के जिला कोऑर्डिनेटर अखिलेश सिंह पहुंचकर निरीक्षण करके ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाया। इस मौके पर सचिव शिव प्रकाश सिंह, विकास कुमार श्रीवास्तव, जेई वित्त आलोक मिश्र, विपिन चौरसिया, ब्लाक कोऑर्डिनेटर स्वच्छता संदीप शुक्ला, प्रधान अलीमुल कदर उर्फ ढिलढिल, रामचंद्र चौहान, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed