फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions given to protect animals from cold

Sant Kabir Nagar News: पशुओं को ठंड से बचाव के दिए निर्देश

Tue, 26 Nov 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 26 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to protect animals from cold
- वृहद गोशाला मझौरा का पशु चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

रोसयाबाजार। ठंड को देखते हुए स्थायी गो आश्रय केंद्र मझौरा का सोमवार को पशु चिकित्सा अधिकारी आनंद सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान गो आश्रय केंद्र पर मौजूद केयर टेकरों को निर्देश दिया कि पशुओं की देखरेख में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। पशुओं को ठंड से बचाने के हर उपाय किए जाएं।

पशु चिकित्सा अधिकारी ने गाेशाला मे साफ सफाई को चुस्त-दुरुस्त रखने की हिदायत दी। निरीक्षण में 25 क्विंटल भूसा, दो क्विंटल दाना पाया गया। हिदायत दिया कि किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सचिव और ग्राम प्रधान को गौशाला के प्रति जागरूक किया। स्थायी केंद्र मझौरा में कुल 156 पशु हैं। पशुओं की संख्या ज्यादा है। केयरटेकरों को शिफ्टवार जानवरों की देख रेख करने को कहा। इस मौके पर पशु डाॅक्टर अमित सिंह, ग्राम प्रधान अमरजीत, ग्राम पंचायत अधिकारी पिंटू यादव, केयरटेकर श्रीराम, फुलवारी प्रसाद, संतोषी देवी, आरती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed