फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions for the time-bound resolution of complaints

Sant Kabir Nagar News: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Mon, 27 Jul 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Instructions for the time-bound resolution of complaints
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर की जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एसपी ने यह भी निर्देशित किया कि कार्रवाई पूरी होने के बाद शिकायतकर्ताओं को उसकी जानकारी भी दी जाए, ताकि उन्हें अपनी शिकायत की प्रगति का पता चलता रहे। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी जनसेवा के लिए प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाए। जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

समाधान शिविर में शिकायतें सुनती डीसी अपराजिता। संवाद

समाधान शिविर में शिकायतें सुनती डीसी अपराजिता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed