{"_id":"6a7f5fa6f6a783d98e05f6fa","slug":"instructions-for-filling-rain-cut-repairs-on-the-dam-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155615-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बांध पर रेनकट भरने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बांध पर रेनकट भरने के निर्देश
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत सरयू के बाएं तट पर स्थित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध पर बाढ़ पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड 2 अजय कुमार एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा व सहायक अभियंता अक्षय कुमार तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर को तटबंध की सतत निगरानी एवं वर्षा के कारण हुए रेनकट भरने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा इस वर्ष गायघाट ढोलबजा सियार कला में कराए गए कटाव निरोधक कार्य की परियोजना का निरीक्षण किया गया। इस पर बाढ़ के दृष्टिगत सुरक्षा एवं बचाव का कार्य संतोषजनक पाया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की तैयारी एवं सजगता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों की सतत निगरानी रखी जाए एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। संवाद