फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   inspection in rural development

Sant Kabir Nagar News: पीएम आवास पूर्ण न होने पर पीडी ने जताई नाराजगी

Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
inspection in rural development
सेमरियावां ब्लॉक सभागार में निरीक्षण करते पीडी।संवाद
सेमरियावां। परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक ने मंगलवार को सेमरियावां बीडीओ कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास के प्रगति की समीक्षा की। अधूरे आवास को जल्द पूर्ण करने और लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीएम आवास निर्माण में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक ने बताया कि ब्लॉक में वित्तीय वर्ष में 1203 प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 888 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त का पैसा भेजा जा चुका है। इसमें से 688 लाभार्थियों के खाते में पीएम आवास की दूसरी किस्त भी भेजी जा चुकी है। किस्त के अनुरूप आवास निर्माण नहीं हो सका है, जो गलत है। उन्होंने बताया कि ग्राम सचिवों को निर्देशित किया गया है कि जल्द ही लाभार्थियों से मिलकर आवास पूर्ण कराएं। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी, एडीओ पंचायत मोइनुद्दीन सिद्दीकी, एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी, ग्राम सचिव रजनी सिंह, विमला यादव, सुनीता मिश्रा, अश्वनी गौतम, देवप्रताप सिंह, गुलाब चंद्र, राजीव राय, मिहिर गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed