फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Information on protection from cyber crime was given to Asha Bahu and Anganwadi workers.

Sant Kabir Nagar News: आशा बहू व आंगनबाड़ी को दी साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Information on protection from cyber crime was given to Asha Bahu and Anganwadi workers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के साइबर क्राइम थाना ने सोमवार को थाना धनघटा क्षेत्र में आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। शनिचरा बाजार सीएससी केंद्र पर पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल के विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, लिंक क्लिक धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में बताया।
इस दौरान बताया गया कि किसी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें तथा किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। गोष्ठी में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे, प्रभारी निरीक्षक धनघटा जय प्रकाश दूबे, एसआई रमेश यादव, कांस्टेबल राम प्रवेश मद्देशिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed