{"_id":"6a7f585bda94d7c3f400abea","slug":"information-on-advanced-farming-practices-provided-at-the-farmers-meeting-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155594-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसान गोष्ठी में दी गई उन्नत खेती करने की जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसान गोष्ठी में दी गई उन्नत खेती करने की जानकारियां
विज्ञापन
पौली ब्लाक मुख्यालय पर गोष्ठी में उपस्थित किसान। संवाद
रोसयाबाजार। ब्लाॅक मुख्यालय पौली पर शुक्रवार को कृषि विभाग की तरफ से मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना के तहत ब्लाॅक स्तरीय कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्नत खेती के तरीके बताए गए।
किसान मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. गिरजेश कुमार चौधरी ने श्री अन्न एवं मक्का उत्पादन को बढ़ाने एवं उपभोग करने की किसानों से अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने किसानों को खेती की नई तकनीक एवं कम लागत में ज्यादा पैदावार का तरीका बताया।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। एडीओ एजी दयाराम यादव ने फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा योजना, सोलर पंप कृषि यंत्रों पर विशेष छूट, फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारा जा रहा हैं।
विज्ञापन
कृषि यंत्रों पर अनुदान, बीजों पर अनुदान एवं बुकिंग प्रकिया, फार्मर रजिस्ट्री के बारे में किसानों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर डाॅ. धर्मेंद्र कुमार, अरविंद सिंह, दयाराम यादव, विजय वर्मा, अनिल, अश्वनी शुक्ला, राम भवन आदि मौजूद रहे।