फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inflation cracker before Diwali... prices of flour to oil increased

Sant Kabir Nagar News: दिवाली से पहले महंगाई का पटाखा... आटे से लेकर तेल की कीमतें बढ़ी

Sun, 20 Oct 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 20 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Inflation cracker before Diwali... prices of flour to oil increased
- खील-बतासे, चीनी और रिफाइंड पर महंगाई की मार, सब्जियों की बढ़ती से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संततकबीरनगर। दिवाली से पहले महंगाई का पटाखा फट गया है। आटा, खाने वाले तेल, खील-बताशा, चीनी और चना के साथ ही सब्जियों के दाम भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। बीस दिनों के अंदर खाद्य पदार्थों पर ही पांच से 30 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। आलू को छोड़कर अधिकांश सब्जियों के दाम फुटकर में 80 से 100 रुपये किलो हैं। इन हालातों में आम आदमी के लिए रोशनी का यह पर्व खर्चीला साबित होगा।

खील और बतासे हुए महंगे
दिवाली पर पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले खील और बतासे के रेट इस बार करीब 10 से 15 फीसदी तक बढ़ गए हैं। दुकानदारों के मुताबिक पिछले साल बतासे की कीमत 65 रुपये प्रति किलो था। इस बार 75 से 80 रुपये किलो हो गया है। वहीं खील भी 85 से 90 रुपये प्रति किलो है, जो पिछली दीवाली पर 75 रुपये किलो थी।
विज्ञापन


खाने वाले सामान के दाम

सामान 20 दिन पहले अब
आटा 28 से 32 35 से 40
रिफाइंड 130 145
सरसों का तेल 145 165
चीनी 44 48
मैदा 32 36
सूजी 33 38
काले चने 140 180

सब्जियों के दाम
सब्जी दाम
आलू 35 से 40
गोभी 120
भिंडी 50
टमाटर 80 से 100
अरवी 80
प्याज 60
शिमला मिर्च 120

बोले लोग
त्याेहारी सीजन में 20 दिनों में खाने वाले सामान की कीमतों में पांच से 30 रुपये की वृद्धि हुई है। महंगाई बढ़ने से ग्राहक पिछले साल की अपेक्षा इस बार कम मात्रा में सामान खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीनदयाल वर्मा

करीब 20 दिनों में सब्जियों के भाव और बढ़ गए हैं। ज्यादातर सब्जियां 80 से 100 रुपये किलो बिक रही हैं। जिससे घर का बजट बिगड़ जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दीवाली के बाद दाम कुछ कम होंगे।
- चंद्र प्रकाश राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed