फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   India brand hand pumps will be installed at 14 places in the city

Sant Kabir Nagar News: शहर में 14 स्थानों पर लगेंगे इंडिया मार्का हैंडपंप

Mon, 10 Mar 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 10 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
India brand hand pumps will be installed at 14 places in the city
संतकबीरनगर। गर्मी के मद्देनजर जहां 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर काम चल रहा है, वहीं शहर के 14 स्थानों पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। पालिका प्रशासन का दावा है कि जल्द ही हैंडपंप लगाने के लिए काम शुरू हो जाएगा। इससे शहरवासियों को गर्मी में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक शहर में 13 मोहल्लों में ही जलापूर्ति की व्यवस्था है। 12 मोहल्ले ऐसे हैं जहां पर जलापूर्ति की व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन नहीं कर सका है। इस बीच शासन ने शहर में जलापूर्ति के लिए 100 करोड़ की पेयजल परियोजना की मंजूरी प्रदान की है, जिस पर कार्य हो रहा है। इसके तहत शहर में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। साथ ही औद्योगिक नगर में ओवरहेड टैंक का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अब पालिका प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए शहर के पुरानी सब्जी मंडी, न्यायालय परिसर, टैक्सी स्टैंड, पटखौली, इंडस्ट्रियल एरिया, बनियाबारी, गैस गोदाम, एग्रों, समय जी मंदिर, विधियानी गोलाबाजार, मोतीनगर आदि स्थानों पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही हैंडपंप स्थापित कर दिए जाएंगे। इससे शहरवासियों को गर्मी में पेयजल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गर्मी को देखते हुए शहर में 14 स्थानों पर इंडिया मार्का हैंडपंप स्थापित किए जाने की तैयारी है। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगी। इससे लोगों को गर्मी के मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।
-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed