{"_id":"5c04285fbdec22415e42d110","slug":"incorporated-case-underpass","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास का मामला गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास का मामला गरमाया
संतकबीरनगर
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास का मामला गरमाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। अंडरपास संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को व्यापारियों ने मुखलिसपुर चौराहा के पास बैठक की। इसमें रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास निर्माण की मांग की गई। इस दौरान सर्वजन पार्टी के कर्नल राजेंद्र यादव ने समर्थन जताया और कहा कि ओवरब्रिज बनने से शहर दो भागों में बट गया है, जिससे व्यापारियों व अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारी नेता विवेक वर्मा ने कहा कि जब तक अंडरपास बनाए जाने की घोषणा नहीं हो जाती है, तब तक व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद मार्ग को पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे एक तरफ से दूसरे तरफ आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस क्षेत्र के व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। इस दौरान राजेश मिश्र, महेश कुमार जायसवाल, दनिश खान, राम शंकर जायसवाल, प्रदीप चटर्जी, बिन्नू गुप्ता, पारसनाथ जायसवाल मौजूद रहे।