फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In village third party do swachta survey

ग्राम पंचायतों में भी होगा स्वच्छ सर्वेक्षण

Mon, 19 Aug 2019 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
In village third party do swachta survey
ग्रामीण क्षेत्रों में थर्ड पार्टी करेगी स्वच्छता सर्वेक्षण
विज्ञापन

- मोबाइल ऐप से अपनी राय दे सकेंगे लोग
- देश भर में चलने वाले इस अभियान के तहत जिले की होगी रैंकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए सरकार शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता सर्वेक्षण कराने जा रही है। थर्ड पार्टी की तरफ से ग्राम पंचायतों में स्थित स्कूल, अस्पताल, धार्मिक स्थल व आबादी का सर्वे करके रिपोर्ट सरकार को भेजा जाएगा। दूसरी तरफ आम लोग गूगल प्ले स्टोर से स्वच्छ सर्वे ऐप डाउनलोड कर अपनी राय भेजेंगे। स्वच्छता के मामले में जनपद की रैंकिंग पर आम लोगों की राय का असर पड़ेगा।

केंद्र सरकार वर्ष 2014 से ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक परिवार में शौचालय निर्माण के लिए अभियान चला रही है। इसके अलावा गांवों को प्लास्टिक मुक्त घोषित किए जाने के लिए भी अभियान चल रहा है। अगले महीने से हर महीने की दो तारीख को गांवों में विशेष स्वच्छता दिवस का आयोजन करते हुए वृहद स्तर पर साफ सफाई होगी। इसके साथ ही सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण नाम से भी कार्यक्रम शुरू किया है। पिछले कुछ वर्षों से इसी तरह का स्वच्छ सर्वेक्षण शहरी क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी सार्वजनिक होती है जिससे शहरों की सफाई की स्थिति का आकलन किया जाता है। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसकी जानकारी देते हुए पंचायतीराज निदेशक व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन निदेशक ब्रह्मदेव तिवारी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 का शुभारंभ किया जा चुका है। इसके अंतर्गत थर्ड पार्टी द्वारा ग्राम पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, बाजार, धार्मिक स्थल इत्यादि का भ्रमण किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि ग्राम पंचायत में कूड़ेदान की व्यवस्था है या नहीं, जलभराव की क्या स्थिति है। इसके आधार पर ही जनपद की रैंकिंग भी की जाएगी। इस सर्वेक्षण के अंतर्गत मोबाइल ऐप स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 पर आम लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। जनपद की रैंकिंग में थर्ड पार्टी की रिपोर्ट और आम जनता के फीडबैक को मिलाकर रैंकिंग होगी। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को इस अभियान की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की जाएगी कि वे इस मोबाइल ऐप पर अपनी प्रतिक्रिया दें जिससे कि जनपद को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed