फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In Sant Kabir Nagar, a drunken elder brother killed his brother by stabbing him with scissors

Sant Kabir Nagar News: जरा सी चूक में चली गई छोटे भाई की जान, बड़े भाई ने पेट में घोंप दी थी कैंची- जानें क्यो

Mon, 06 May 2024 11:30 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 06 May 2024 11:30 AM IST
सार

कांटी गांव निवासी बेलाश (27) पुत्र बैजनाथ रविवार की रात घर पर था। उसी दौरान बड़ा भाई शंकर घर आया तो वह शराब के नशे में था। बेलाश ने शराब पीने को लेकर आपत्ति किया, जिस पर दोनों में विवाद हो गया। उसके बाद बड़े भाई ने घर मे रखी  कैंची बेलाश के पेट में घोंप दी। परिजर और गांव वाले इसे छोटे भाई की चूक बता रहे। भाई की गंदी आदत से परिवार की दिक्कत से परेशान था छोटा भाई।

विज्ञापन
In Sant Kabir Nagar, a drunken elder brother killed his brother by stabbing him with scissors
मृतक बेलाश( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेंहदावल क्षेत्र के कांटी गांव में रविवार की एक बजे के करीब नशे में धुत छोटे भाई के पेट में बड़े भाई ने कैंची घोप दी। बताया जाता है कि बड़े भाई का शराब पीकर आने पर छोटे भाई ने रात में नशे में धुत होकर घर आने पर आपत्ति जताई थी। इस बात को लेकर बड़ा भाई विवाद करने लगा।

विज्ञापन


इसी बीच उसने घर में रखी कैंची उठाकर छोटे भाई के पेंट में घोंप दिया। गंभीर रुप से घायल को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक कि मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
विज्ञापन


कांटी गांव निवासी बेलाश 27 वर्ष पुत्र बैजनाथ  रविवार की रात घर पर था। उसी दौरान बड़ा भाई शंकर घर आया तो वह शराब के नशे में था। बेलाश ने शराब पीने को लेकर आपत्ति किया, जिस पर दोनों में विवाद हो गया। बड़े भाई ने घर में रखी कैंची बेलाश के पेट में घोंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार नहीं, तीन से चार बार पेट में घोंप कर उसने बेलाश को गंभीर रुप से घायल कर दिया। अचानक मचे हंगामे से परिजन भी जगकर बीच बचाव कर रहे थे। इसी बीच घायल होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बेलाश की मौत हो गई। परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed