फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In Nathnagar, a young man was chased to the market and shot, serious

Sant Kabir Nagar News: नाथनगर में युवक को सरेबाजार दौड़ाकर मारी गोली, गंभीर

Tue, 19 Nov 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 19 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
In Nathnagar, a young man was chased to the market and shot, serious
- बाइक सवारों की फायरिंग से बचने के लिए दुकान में भागा तो असलहा सटाकर मारी गोली
विज्ञापन




- हड़बड़ाहट में सड़क पर गिरे हमलावर, भीड़ पकड़ने लपकी तो असलहा लहराते भागे






धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर बाजार में मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक से जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। बचने के लिए युवक एक दुकान की तरफ पैदल भागा तो दुस्साहसी बदमाशों ने दौड़ाकर पेट में गोली मार दी। सरेबाजार वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो असलहा लहराते फरार हो गए। घायल युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। साले और ससुर द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई है।



क्षेत्र के जशोवर गांव निवासी रामजैन शर्मा पुत्र स्व. मंगरु मंगलवार शाम को बाइक से नाथनगर बाजार में खरीदारी करने गया था। शाम करीब सात बजे वह घर लौट रहा था। पीएनबी के निकट पहुंचा था कि पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों रामजैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बचने के लिए रामजैन बाइक छोड़कर एक दुकान की तरफ भागा तो बदमाशों ने दौड़ाकर पेट में सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद भागते समय बाइक बेकाबू होने से बदमाश सड़क पर गिर गए। कुछ लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो असलहा लहराते हुए विश्वनाथपुर की तरफ भाग निकले। गम्भीर रूप से घायल राम जैन शर्मा को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले की जानकारी के बाद एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन






नाथनगर में एक युवक को गोली मारी गई है। प्राथमिक जांच में युवक के साले और ससुर द्वारा गोली मारने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सत्यजीत शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed