फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In four days, a dog injured 16 people by biting them.

Sant Kabir Nagar News: चार दिन में कुत्ते ने 16 लोगों को काटकर किया घायल

Tue, 10 Feb 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
In four days, a dog injured 16 people by biting them.
सरगटिया, निरंकारी चौराहा पर घुम रहे आवारा कुत्तों की झुंड़।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : udhampur news
नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हर दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे लोगों में दहशत है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी में हर दिन कुत्तों के काटने से लोग एआरवी लगवाने पहुंच रहे हैं। कुत्तों के काटने के मामलों में सबसे ज्यादा शिकार बच्चे और महिलाएं हो रही हैं। शहर और गांवों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या इस समस्या का मुख्य कारण है।
विज्ञापन

आवारा कुत्तों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चार दिनों के अंदर कुत्ते के काटने से 16 लोग घायल हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार महकमा मूकदर्शक बना हुआ है। ढोलहा, गुलरिहा, सेखुई, पिपरा, सरगटिया, निरंकारी चौराहा से लेकर थाना परिसर तक कुत्ता आतंक मचा रहा है। दिन हो या शाम, लोग डर के साए में घरों से निकलने को मजबूर हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा है, बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद होकर रह गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद कार्रवाई की नही हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी नगर पंचायत और जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन को किसी अप्रिय घटना का इंतजार है, ताकि तब जाकर नींद से जागा जा सके। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आवारा कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed