फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Illicit relationship with teenager got abortion lost her life

क्रब खोदकर निकाला गया शव: युवक ने किशोरी से बनाया अवैध संबंध, कराया गर्भपात, गई जान

Wed, 02 Aug 2023 02:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर। Updated Wed, 02 Aug 2023 02:50 PM IST
सार

एएसपी संतोष सिंह ने कहा कि मृतक किशोरी आरोपी के घर काम करने जाती थी। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सूद पर पैसा बांटने का काम करता है। आरोपी पैसे आदि का लालच देकर किशोरी के साथ अवैध संबंध बना लिया और फिर गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा दिया। अधिक रक्तस्राव की वजह से किशोरी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Illicit relationship with teenager got abortion lost her life
महुली थाना क्षेत्र के कुरसुरी गांव के करीब कुआनो नदी के तट पर कब्र खोदवाती पुलिस।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में महुली क्षेत्र की किशोरी से गांव का आरोपी ने पहले अवैध संबंध बनाया। गर्भ ठहरने पर आरोपी ने किशोरी का गर्भपात करा दिया। इस दौरान रक्तस्राव अधिक होने से सोमवार को किशोरी की मौत हो गई। घटना से अनभिज्ञ परिजनों ने शव को दफन कर दिया। बाद में घटना की जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, गैर इरादतन हत्या, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


महुली क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की किशोरी घर की गरीबी की वजह से गांव के 55 साल के आरोपी के घर काम काज करने जाती थी। इसी बीच आरोपी ने किशोरी से अवैध संबंध बना लिया। उसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने 30 जुलाई को गर्भपात करा दिया। अधिक रक्तस्राव होने की वजह से किशोरी की सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से अनभिज्ञ परिजनों ने किशोरी के शव को कुआनो नदी के किनारे दफन करा दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि रविवार की रात में अचानक उसकी बेटी की तबियत खराब हुई। रक्तस्राव अधिक होने पर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां बेटी की मौत हो गई। उसके बाद शव को दफना दिए। घर लौटने पर बड़ी बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसकी बहन से अवैध संबंध बना लिया था। जिससे बेटी गर्भवती हो गई। आरोपी ने बेटी का गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भाजपा महिला नेता का पत्र वायरल होते ही मची सनसनी

मौके पर पहुंचे एएसपी ने पीड़ित परिजनों और आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़ित परिवार के घर सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिस कर्मी
घटना से उपजे आक्रोश को देखते हुए पीड़ित के घर एक दरोगा और चार सिपाहियों की तैनाती की गई है। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह तक पुलिस कर्मी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस टीम की मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें: एचआरपीजी कॉलेज में उपद्रव के चलते सहमी रही छात्राएं

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया किशोरी का शव

डीएम के निर्देश के बाद तहसीलदार धनघटा की मौजूदगी में दफन की गई किशोरी की लाश को पुलिस ने मंगलवार देर शाम कब्र से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया।

महुली एसओ भगवान सिंह ने बताया कि डीएम की अनुमति के बाद तहसीलदार धनघटा की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम हाऊस भेजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद हकीकत सामने आएगी।

इसे भी पढ़ें: शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम

एएसपी संतोष सिंह ने कहा कि मृतक किशोरी आरोपी के घर काम करने जाती थी। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सूद पर पैसा बांटने का काम करता है। आरोपी पैसे आदि का लालच देकर किशोरी के साथ अवैध संबंध बना लिया और फिर गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा दिया। अधिक रक्तस्राव की वजह से किशोरी की मौत हो गई। दफनाए गए शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराए जाने की अनुमति डीएम ने प्रदान कर दी है। इसके लिए नायब तहसीलदार धनघटा को मजिस्ट्रेट नामित किया है। पुलिस शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराएगी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed