फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BJP woman leader's letter created sensation as soon as it went viral

Sant Kabir Nagar News: भाजपा महिला नेता का पत्र वायरल होते ही मची सनसनी

Wed, 02 Aug 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
BJP woman leader's letter created sensation as soon as it went viral
-हर कोई सच जानने का हो गया इच्छुक, होने लगीं तरह-तरह की चर्चाएं
विज्ञापन


-तीन पेज के पत्र में महिला नेता ने अपनी उपलब्धियों को भी गिनाया है


संवाद न्यूज एजेंसी



संतकबीरनगर। भाजपा महिला नेता का जेल मंत्री के खिलाफ मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र मंगलवार दोपहर को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। हर कोई सच्चाई जानने के लिए इच्छुक हो गया। साथ ही तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। जनता से लेकर राजनेता तक मामले में दिलचस्पी दिखाने लगे। इसकी वजह यही थी कि सत्ताधारी पार्टी की महिला नेता ने जेल मंत्री पर शारीरिक शोषण जैसा गंभीर आरोप लगाया है।



मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में भाजपा महिला नेता ने जेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति पर शारीरिक शोषण करने और परिवार को समाप्त कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तीन पेज के पत्र में महिला नेता ने पार्टी में किए गए अपने कार्याें और उपलब्धियों का उल्लेख किया है। कब पार्टी से जुड़ीं और किन-किन पदों पर रहते हुए क्या-क्या कार्य किया है, इनका उल्लेख किया है। जेल मंत्री ने कब और किस तरह उनका शारीरिक शोषण किया इसका विवरण दिया है। इसके बाद क्यों चुप रही इसकी वजह भी बताई है।
विज्ञापन


वहीं, सीएम को भेजा गया पत्र दोपहर में वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चा होनी लगी। भाजपा नेता के करीबी और पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता महिला नेता से संपर्क करके सच्चाई जाने की कोशिश करने लगे। महिला नेता से मिलने उनके शुभेच्छु और पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने मीडिया को बताया कि पति की बीमारी के सिलसिले में वह वर्ष 2019 में मंत्री से लखनऊ में मिली थीं। उसी दौरान मंत्री उन्हें अपनी गाड़ी से लेकर एक घर में गए और भोजन कराया। भोजन करने के बाद उनका सिर चकराने लगा। इसी दौरान मंत्री ने उनके साथ गलत काम किया। घटना के बाद वह घुट-घुट कर जी रही थीं। इधर मंत्री कहीं शिकायत करने पर धमकी दे रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत न करके सीधे सीएम को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने यह उम्मीद जताई की मुख्यमंत्री उनके साथ न्याय करेंगे।









मंत्री की शिकायत करने वाली महिला संगठन की पदाधिकारी हैं। मामला संज्ञान में आया है। उनके साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। उनसे मिलकर पूरा प्रकरण जानेंगे। जरूरत पड़ी तो मामला सीएम के संज्ञान में लाएंगे। उन्हें न्याय दिलाने की पूरी पहल की जाएगी।

- जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed