{"_id":"6af75d8ceb686df6e40eaca4","slug":"doctor-prescribes-outside-medication-attendants-create-a-ruckus-at-the-chc-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160526-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डाॅक्टर ने लिखी बाहर की दवाई सीएचसी पर तीमारदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डाॅक्टर ने लिखी बाहर की दवाई सीएचसी पर तीमारदारों का हंगामा
विज्ञापन
सीएचसी मेंहदावल में हंगामा करते मरीज व उनके तीमारदार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को जिले में आए थे। उन्होंने कहा था कि दवाओं की कमी नहीं है। इसके उलट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में शुक्रवार की सुबह लोगों ने दवाई न मिलने पर हंगामा किया। एक मरीज को एंटीबायोटिक दवा बाहर के मेडिकल स्टोर से मंगाने पर तीमारदार भड़क गए। देखते ही देखते अस्पताल में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक लोग नारेबाजी करते रहे, बाद में समझाने पर मामला शांत हुआ।
सांथा ब्लॉक के महदेवा नानकार निवासी भगवान दास ने बताया कि उनकी बहू को पेट में दर्द की शिकायत थी। उन्हें सीएचसी मेंहदावल में शुक्रवार की सुबह भर्ती कराया। चिकित्सक ने उनसे मोनोसेफ खरीद कर लाने को कहा, जिसके बाद उन्होंने आपत्ति जताई कि यह तो अस्पताल से ही मिलती है लेकिन डाॅक्टर नहीं माने और कहा कि अस्पताल में दवा नहीं है।
भगवान दास का कहना है कि चिकित्सक बाहर की दवा लिख रहे है। उन्होंने अपने गांव के प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार दुबे को सूचना दी। वह भी अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल के बाहर की दवा खिलने को लेकर हंगामा शुरू हो गया। विनोद दुबे ने कहा कि अस्पताल में दवा होने के बाद भी मरीजों को बाहर से दवा खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। गरीब और मजदूर वर्ग के मरीजों का इससे शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता का बोर्ड तो टंगा है लेकिन धरातल पर दवा नहीं मिलती। हंगामे के दौरान अन्य तीमारदारों ने भी यही शिकायत की। लोगों की मांग थी कि दोषी पर कार्रवाई हो। करीब एक घंटे तक हंगामा चला।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. श्वेतांक सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। संबंधित को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी।