फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Illegal Para Medical College Seed

अवैध पैरा मेडिकल कॉलेज सीज

Tue, 26 Mar 2019 11:48 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 26 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal Para Medical College Seed
अवैध पैरा मेडिकल कॉलेज सीज - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हैंसर(संतकबीरनगर)। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बंडा बाजार के करीब रुपिन कस्बे में करीब एक वर्ष से अवैध रूप से संचालित पैरा मेडिकल कॉलेज को मंगलवार  दोपहर एसडीएम और सीएचसी मलौली के अधीक्षक ने सीज कर दिया।  यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की गई है।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रुपिन में स्थित न्यू पूर्वांचल पैरा मेडिकल कॉलेज करीब एक वर्ष से संचालित किया जा रहा है। डीएम के आदेश पर कॉलेज की जांच की गई तो वहा कक्षाएं संचालित होती पाई गईं। कॉलेज के रजिस्ट्रेशन के कागजात की मांग संचालक से किया गया तो वह आधा-अधूरा पेपर ही दिखा पाए। एसडीएम ने बताया कि इससे प्रतीत हुआ कि पैरा मेडिकल कॉलेज अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैरा मेडिकल कॉलेज को सीज कर संचालक की ओर से उपलब्ध कराए गए पेपर के साथ रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। दूसरी तरफ पैरा मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि पैरा मेडिकल कॉलेज का रजिस्ट्रेशन के सभी कागजात मौजूद हैं, जिस समय कार्रवाई की जा रही थी उस समय वह वहां मौजूद नहीं थे। सभी कागजात प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज  नियमानुसार संचालित हो रहा है। एसडीएम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चल रहे अन्य नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed