फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Illegal hospitals will be cracked down upon, the administration as well as the health department is involved

Sant Kabir Nagar News: अवैध अस्पतालों पर कसेगी नकेल, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन भी जुटा

Sun, 23 Mar 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Illegal hospitals will be cracked down upon, the administration as well as the health department is involved
पौली में ​स्थित निजी अस्पताल। 
संतकबीरनगर। अवैध अस्पतालों पर नकेल कसने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन और पुलिस विभाग भी जुटा है। जिले के पंजीकृत 94 अस्पतालों की सूची सीएमओ ने प्रशासन के माध्यम से एलआईयू को सौंपी है। सूची से हटकर जो अस्पताल संचालित होते पाए जाएंगे उन अस्पतालों पर केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में गैर पंजीकृत अस्पतालों में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने का सिलसिला लगातार जारी है। सबसे ज्यादा शिकायतें धनघटा और मेंहदावल तहसील क्षेत्र से आ रही है। अभी धनघटा के हैंसर में दो अस्पताल बिना चिकित्सक के संचालित होते पाए गए थे। जिन्हें सील कर दिया गया था। ज्यादातर अस्पताल एक या दो कमरे में संचालित हो रहे हैं। जब स्वास्थ्य टीम छापा मारती है तो यह अस्पताल संचालक बंद कर फरार हो जाते हैं। इन अस्पतालों के संचालन में कहीं न कहीं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मी भी शामिल बताए जाते हैं।
विज्ञापन

20 दिन पूर्व हैंसर में एक अस्पताल में आशा कार्यकर्ता प्रसूता को भर्ती कराई थी और पकड़ी गई थी। हालांकि उस अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिले थे। जिसके बाद अस्पताल सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद के चुरेब में भी आशा के जरिए मरीज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने का मामला आया था। अब बिना पंजीकरण के चल रहे निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग के साथ ही एलआईयू की नजर है।

सीएमओ ने पंजीकृत 94 अस्पतालों की सूची एलआईयू को दी है। इसमें सबसे ज्यादा अस्पताल खलीलाबाद ब्लॉक में पंजीकृत हैं, जबकि बेलहर कला में मात्र दो अस्पताल संचालित हैं। हैंसर ब्लाॅक में चार अस्पताल संचालित है जबकि इस क्षेत्र में लगातार फर्जी अस्पताल पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed