फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If the arrangement changes, the temple and homes of more than 40 families will be saved from destruction.

Sant Kabir Nagar News: बदले एलाइमेंट तो मंदिर और 40 से अधिक परिवारों का उजड़ने से बचेगा आशियाना

Fri, 06 Oct 2023 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
If the arrangement changes, the temple and homes of more than 40 families will be saved from destruction.
593 करोड़ रुपये से 49 किलोमीटर दूरी तक बीएमसीटी मार्ग का होना है चौड़ीकरण, बाईपास के एलाइमेंट में झारखंडी शिव मंदिर और मंझरिया गांव के आ रहे मकान
विज्ञापन

- बस्ती से मेंहदावल करमैनी होकर जा सकेंगे नेपाल
- सांसद विधायक ने एलाइमेंट बदलने के लिए डीएम को दिया पत्र

शोभित कुमार पांडेय
संतकबीरनगर। बस्ती के हड़िया से मेंहदावल के करमैनी तक 49 किलोमीटर बीएमसीटी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य होगा। इस पर 593 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग के चौड़ीकरण में प्रस्तावित बाईपास के एलाइमेंट की जद में झारखंडी शिव मंदिर और मंझरिया गांव के 40 से अधिक परिवारों के मकान आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। एलाइमेंट बदलने के लिए सांसद और विधायक ने मंत्री सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय केंद्र सरकार को पत्र भेजा है। डीएम को भी पत्र भेजा है। इसमें बताया कि बाईपास बनने से लोगों के मकान टूट जाएंगे। विधायक ने एलाइमेंट बदलवाने की मांग की है। इधर, एनएच के अधिकारियों ने प्रशासन से भूमि अधिग्रहण और बिजली के खंभे और पेड़ आदि हटवाने की मांग की है।
गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बस्ती के हड़िया चौराहे से बीएमसीटी मार्ग गुजरा है। हड़िया चौराहे से होते हुए बीएमसीटी मार्ग सेमरियावां, दुधारा, कुसुरु खुर्द, नंदौर, मेंहदावल से करमैनी घाट तक 49 किलोमीटर चौड़ीकरण की स्वीकृति शासन से मिली है। बीएमसीटी मार्ग दस मीटर डामर का बनाया जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से बस्ती, संतकबीरनगर से होकर लोग गोरखपुर, सोनौली मार्ग पर पीपीगंज पहुंच जाएंगे। इससे लोगों को नेपाल जाने के लिए बेहतर मार्ग की सुविधा मिलेगी। वहीं समय की भी बचत होगी। साथ ही नेपाल जाने के लिए संतकबीरनगर से 32 किलोमीटर दूरी तय करके गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। एनएच के एक्सईएन रितेश वर्मा ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के संबंध में डीएम और एडीएम से संपर्क किया गया है। जमीन अधिग्रहण के साथ ही विद्युत खंभे और पेड़ हटवाने की प्रक्रिया शुरू कराने में मदद मांगी है।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि बीएमसीटी मार्ग पर मेंहदावल के मंझरिया से बाईपास बनाया जाना प्रस्तावित है। बाईपास मंझरिया तिवारी से लेकर कांटी, ककटही, विशुनपुरा, इमिलडीहा, मरवटिया व बीमापार को जोड़ रहा है। एक्सईएन ने उम्मीद जताई है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण हो जाने से बस्ती-मेंहदावल से होकर नेपाल जाने का रास्ता आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, प्रस्तावित बाईपास मंझरिया, कांटी, ककटही, इमलीडीहा होते हुए जो बीमापार को जोड़ रहा है। इसमें मंझरिया गांव के 40 से अधिक घर बाईपास के प्रस्तावित एलाइमेंट में आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने विधायक अनिल त्रिपाठी और सांसद प्रवीण निषाद से एलाइमेंट बदलवाने की मांग की है। संवाद
इंसेट

बीएमसीटी मार्ग का चौड़ीकरण होने से नेपाल का सफर आसान हो जाएगा। आवागमन के साधन सुलभ होने से कारोबार को भी बढावा मिलेगा, लेकिन मंझरिया गांव के पास जो बाईपास का प्रस्तावित एलाइमेंट है, उससे शिवमंदिर और 40 से अधिक परिवारों के घर को तोड़ना पड़ेगा। ऐसे में बाईपास का एलाइमेंट बदला जाना जरूरी है।

विष्णु तिवारी, मंझरिया तिवारी
-----------------------
बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण होने से मेंहदावल के रास्ते होकर पीपीगंज से नेपाल जाना सुलभ हो जाएगा। इससे बड़ी सुविधा यह होगी कि गोरखपुर नहीं जाना पडे़गा, लेकिन मंझरिया गांव के पास प्रस्तावित बाईपास के एलाइमेंट से 40 से अधिक परिवारों का घर उजड़ जाएगा। ऐसे में इस प्रस्तावित एलाइमेंट को बदला जाना आवश्यक है।
- संदीप तिवारी, मंझरिया तिवारी


---------------------------------
बीएमसीटी मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने से चाहे बस्ती जाना हो या फिर नेपाल काफी सुविधा होगी। इस बन जाने से बस्ती, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ आदि जिलों के लोग संतकबीरनगर के रास्ते नेपाल जा सकेंगे। वैसे मार्ग के चौड़ीकरण में जो मंझरिया गांव के पास प्रस्तावित बाईपास का एलाइमेंट है, वह बदला जाना चाहिए। इसके बदले जाने से 40 से अधिक परिवारों को घर नहीं गिराने पडे़गा।

- ब्रहमानंद त्रिपाठी, मंझरिया तिवारी
-----------------------------

मंझरिया गांव के 40 से अधिक घर प्रस्तावित बाईपास के एलाइमेंट में आ रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसके साथ ही अत्यधिक खर्च वाली योजना हो जाएगी। प्रस्तावित बाईपास का एलाइमेंट यदि थोड़ा उत्तर की दिशा में कर दिया जाए तो मंझरिया गांव के भवनों को सुरक्षित रखा जा सकेगा और इमलीडीहा के किसानों का भविष्य उज्जवल हो जाएगा। एलाइमेंंट बदलने के लिए डीएम, एक्सईएन एनएच और सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय भारत सरकार को पत्र भेजा गया है।
- अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक मेंहदावल

बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण से नेपाल का सफर आसान हो जाएगा। इसमें जो मंझरिया के पास प्रस्तावित बाईपास का एलाइमेंट है, वह उचित नहीं है। इसमें 200 वर्ष पुराना झारखंडी शिव मंदिर और 40 से अधिक परिवारों का घर आ रहा है। इसका एलाइमेंट बदलने के लिए मंत्री सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय को भेजा गया है। डीएम और क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य अभियंता मोथी सड़क परिवहन राज्य मार्ग मंत्रालय को भी पत्र भेजकर बाईपास का प्रस्तावित एलाइमेंट बदलने की मांग की गई है।
-- प्रवीण निषाद, सांसद

-----------------------------------------------------


बीएमसीटी मार्ग के प्रस्तावित बाईपास के एलाइमेंट बदलवाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने पत्र देकर मांग की है। जनप्रतिनिधियों के जरिये प्रस्तुत उक्त प्रस्ताव को अपने स्तर से सड़क परिवहन राज्य मार्ग मंत्रालय के समक्ष अधिकारी को संदर्भित कर दिया गया है। पूरी कोशिश होगी कि प्रस्तावित बाईपास का एलाइमेंट बदलवाया जा सकें।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम

























- संदीप तिवारी,मंझरिया तिवारी


- ब्रहमानंद तिवारी, मंझरिया तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed