फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If only I had accepted what my mother said, the lives of three girls would not have been lost.

Sant Kabir Nagar News: काश...मान ली होती मां की बात तो नहीं जाती तीन बच्चियों की जान

Wed, 24 Jul 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
If only I had accepted what my mother said, the lives of three girls would not have been lost.
- बखिरा झील में डूबने से बच्चियों के परिवारों में मची चीख-पुकार
विज्ञापन

- हर कोई पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाने में लगा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के बड़गो गांव की तीन बेटियों की बखिरा झील में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से गांव में मातम छा गया। झील में डूबी तीनों किशोरियों के घर मातम पसरा हुआ है। झील में डूबी मीनाक्षी की मां ने बताया कि उसने बेटी को झील में जाने से मना किया था, लेकिन अन्य तीन लड़कियों के साथ टहलने के बहाने जाने की बात कहते हुए बेटी मीनाक्षी जिद करके अन्य तीनो लड़कियों के साथ झील में चली गई। इतना कहते हुए वह अपने आंसू को राेक नहीं पाईं।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर और पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल भी सीएचसी पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। झील में डूबी मीनाक्षी की मां ने बताया कि उसने बेटी को झील में जाने से मना किया था, लेकिन अन्य तीन लड़कियों के साथ टहलने के बहाने जाने की बात कहते हुए बेटी मीनाक्षी जिद करके अन्य तीनो लड़कियों के साथ झील में चली गई। जाने के एक घंटे के भीतर ही बेटी की मौत की खबर मिली।
विज्ञापन


रोते हुए मीनाक्षी की मां ने बताया कि बेटी बड़ी ही होनहार व मिलनसार थी। घर के कामकाज में हाथ बंटाती थी। उसके चले जाने से उनकी दुनिया ही उजड़ गई। इतना कहते हुए रोने लगी। अन्य दो लड़कियों पायल व अर्चना के परिजन भी बेटियों को जाने से मना करने की बात कह रहे है। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। तीनों की मौत झील में डूबने से होने थी, तो इस होनी को कौन टाल सकता है, इतना कहते हुए परिजन रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर और पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल सीएचसी मेंहदावल पहुंच गए। जहां पर उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed