{"_id":"68fd09cd90bb42212a09308d","slug":"if-i-invested-rs-300-the-banana-bundle-was-sold-for-rs-500-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-140278-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डाला 300 तो केले का घाैद 500 तक बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डाला 300 तो केले का घाैद 500 तक बिका
Sat, 25 Oct 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
छठ पर्व के लिए केले का घवद खरीदती हुई महिलाएं । संवाद
संतकबीरनगर। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। सड़क के किनारे दुकानें लगी हैं और सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।
पर्व के मौके पर महंगाई की मार से हर वर्ग परेशान है। एक साल में सामानों की बढ़ी कीमतों ने लोगों की सांसत बढ़ा दी है। शनिवार को बाजार में बड़ा डाला 200 से लेकर 300 रुपये बिका तो एक घाैद केला 100 से लेकर 500 रुपये में बिका। छठ महापर्व को लेकर जिला मुख्यालय से कस्बाई बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ने लगी है।
खलीलाबाद, मेंहदावल, धनघटा, महुली, नाथनगर, काली जगदीशपुर, बखिरा, बौरव्यास, धर्मसिंहवा, लोहरौली आदि स्थानों पर पर्व को देखते हुए छठ बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। पूजा के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले मौसमी फलों की दुकानें भी सजी हुई हैं। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मौसमी फलों के साथ ही बेमौसम के फल भी बाजार में बिक रहे हैं। शनिवार को बाजार में एक आम 100 से 150 रुपये में बिका। जमी हुई हल्दी, अदरक की प्रति गांठ 10 रुपये में बिक रही थी। गोलाबाजार में दुकानदार लोगों की सुविधा के अनुसार हल्दी, अदरक, पनियाला, शरीफा, सहजन, चीकू, सेब, केला, अंगूर, नारियल, पपीता, केला आदि सभी सामान मिलाकर 250 रुपये से लेकर 1500 रुपये का सेट बनाकर दे रहे थे। संवाद