फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If a school is found without U-DICE code, action will be taken

Sant Kabir Nagar News: बिना यू-डायस कोड के मिला स्कूल तो होगी कार्रवाई

Tue, 13 Aug 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
If a school is found without U-DICE code, action will be taken
- यू-डायस के लिए पोर्टल खुला, 20 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

- कई विद्यालय ऐसे ही किए जा रहे हैं संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्यार्थी एक ही स्कूल में पंजीकृत रहें, इसे पारदर्शी बनाने के लिए शासन ने यू-डायस की प्रक्रिया शुरू की है। विद्यालयों के पास यू-डायस कोड होना अनिवार्य है। बेसिक शिक्षा विभाग ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी में है, जिनके पास यू-डायस कोड नहीं है। बगैर यू-डायस कोड के विद्यालय नहीं चलने पाएंगे।
जिला समन्वयक एमआईएस बजरंगी लाल विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में विद्यालयों के पास यू-डायस कोड है। कई विद्यालय बिना कोड के भी संचालित हो रहे हैं। ऐसे विद्यालयों को अंतिम मौका दिया गया है, वह 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद पुराने मान्यता प्राप्त विद्यालयों को कोड नहीं दिया जाएगा। विशिष्ट पहचान या प्रमाणपत्र वाले नवीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को ही कोड देने की संस्तुति की जाएगी। साथ ही विद्यालय के बेसिक प्रोफाइल विवरण में कोई भी बदलाव जैसे श्रेणी, प्रबंधन, कक्षाओं, प्री प्राइमरी और स्ट्रीम में किसी भी प्रकार के परिवर्तन और विद्यालय बंद कराना हो तो इसकी सूचना पोर्टल पर एक्टिव लिंक के माध्यम से देनी होगी।
विज्ञापन

बजरंगी लाल विश्वकर्मा ने बताया कि 20 अगस्त तक विभाग की तरफ से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। कोड न मिलने से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के लिए यू-डायस आवश्यक है। जिले से जुड़े आंकड़े यू-डायस प्लस पोर्टल से ही प्राप्त होते हैं। पोर्टल पर कोड के लिए विकल्प खुल गया है। बिना कोड के विद्यालय संचालित पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed