{"_id":"698a1b7fec550f744e0c6d08","slug":"husband-beaten-by-in-laws-while-going-to-bid-farewell-to-his-wife-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145740-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पत्नी की विदाई कराने गए पति को ससुरालियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पत्नी की विदाई कराने गए पति को ससुरालियों ने पीटा
विज्ञापन
-महुली थाना क्षेत्र के साखी गांव में हुई घटना
-भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत चार पर दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के साखी गांव में पत्नी की विदाई कराने गए पति को ससुरालियों ने पीट दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भाई की शिकायत पर पुलिस पत्नी समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
मोलनापुर चौकी क्षेत्र के पिडारी पूर्वी गांव निवासी दुर्विजय ने महुली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई विकास की शादी साखी गांव निवासी बलराज के बेटी काजल से हुई है। सात फरवरी को उनका भाई विकास पत्नी काजल को लेने ससुराल गया। विकास ने पत्नी को तैयार होने के लिए कहा तो उसके ससुर बलराज, सास धनतीरा, पत्नी काजल व साली लक्ष्मी ने गालियां देने के साथ ही मारपीट की। भाई विकास के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह वह बेहोश हो गया।
जानकारी होने पर 112 पर फोन कर पुलिस को अवगत कराया। साथ ही ससुराल से भाई को बेहोशी की हालत में नाथनगर सीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। भाई को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
एसओ रजनीश राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।