फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Husband accused of assault and refusing to acknowledge wife.

Sant Kabir Nagar News: पति पर मारपीट और पत्नी के रूप में स्वीकार न करने का आरोप

Sun, 16 Aug 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of assault and refusing to acknowledge wife.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पति अखिलेश यादव पर मारपीट करने, रुपये के लिए प्रताड़ित करने और पत्नी के रूप में स्वीकार न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 21 दिसंबर 2021 को दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में अखिलेश यादव के साथ हुई। शादी के बाद करीब चार वर्ष तक दोनों नोएडा सेक्टर-62 में रहे। आरोप है कि करीब दो वर्ष बाद अखिलेश ने रुपये के लिए उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि कई बार उसे गंभीर चोटें भी आईं। प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि जुलाई 2025 की एक रात अखिलेश शराब के नशे में घर आया और रुपये लेकर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने उसे चार मंजिल की छत से नीचे फेंकने का प्रयास किया। मकान मालिक के हस्तक्षेप से उसकी जान बची, जिसके बाद वह अपने भाई के घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने रुपये के लालच में दूसरी शादी कर ली है। उसके मुताबिक ससुराल पहुंचने पर सास ने उसके कमरे में ताला लगा दिया और उसका शादी का सामान आज भी कमरे में बंद है। उसका नाम पति के परिवार रजिस्टर, राशन कार्ड और आधार कार्ड में भी दर्ज कराया गया था।

पति के छोटे भाई की शादी के दौरान भी उससे दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया गया। दबाव के चलते उसने अपने भाई से दो लाख रुपये लेकर पति को दिए। पीड़िता ने अपनी शादी से संबंधित फोटो और अन्य साक्ष्य होने की बात भी पुलिस को बताई है। पीड़िता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, सुरक्षा उपलब्ध कराने और भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोकने की मांग की है।
एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed