{"_id":"6a8f44e9b775d3b05204ad22","slug":"house-attacked-over-cable-installation-dispute-couple-and-daughters-beaten-up-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156163-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: केबल लगाने के विवाद में घर पर हमला, दंपती समेत बेटियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: केबल लगाने के विवाद में घर पर हमला, दंपती समेत बेटियों को पीटा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के तरयापार गांव में केबल लगाने की बात को लेकर विवाद के बाद कुछ लोगों पर एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में महिला के पति और उसकी बेटियां घायल हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तरयापार निवासी सुमन पत्नी रामकेश ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि 25 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे केबल लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद कई लोग उनके घर पर पहुंच गए और पति रामकेश व बेटियों वंदना और खुशी के साथ गाली-गलौज करने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए मौके से चले गए। एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।