फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hotel restoraint checked

Sant Kabir Nagar News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर ढाबा व रेस्टोरेंटाें की हुई जांच

Fri, 12 Jan 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
hotel restoraint checked
फोटो सहित
विज्ञापन

खामिया मिलने पर जारी किया गया नोटिस, नमूने भी लिए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अयोध्या मार्ग पर स्थित होटरों, ढाबों और रेस्टोरेंटों की जांच विशेष सचल दल ने। इसमें कमियां मिलने नोटिस जारी किया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य जेपी तिवारी ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने सांवरिया रेस्टोरेंट की साफ-सफाई आदि के लिए नोटिस जारी किया है। सैनिक ढाबा पर खाद्य वस्तु निर्माण में प्रयोग किए जा रहे बेसन की गुणवत्ता पर संदेह होने के आधार पर बेसन का नमूना संग्रहित करते हुए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही सचल दल द्वारा मिर्ची ढाबा डीघा बाईपास खलीलाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किचन की सफाई एवं फ्रिज की सफाई संतोष जनक न पाए जाने पर नोटिस जारी करते हुए पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर पनीर का नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन

मौके पर बड़ी मात्रा में लगभग 25 बोतल एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक पाया गया। इसको मौके पर ही नष्ट कराया गया। डीप फ्रिजर में वेज-नानवेज दोनों खाद्य पदार्थ एक साथ भंडारित पाया गया। इससे खाद्य कारोबारियों को निर्देश देते नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता बेकरी मगहर का निरीक्षण किया गया। जहां से मैदा का नमूना लेते हुए लगभग पांच क्विंटल मैदा सीज किया गया। इनको नोटिस जारी करते हुए नमूना संग्रहित किया गया। राजेश सैनी के निर्माण इकाई मगहर से नूडल्स का नमूना संग्रहित किया गया।

इसके अलावा जल-पान की अन्य दुकानों को रेट लिस्ट लगाने व साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed