फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   hospital building

Sant Kabir Nagar News: जर्जर भवन में 31 अस्पताल, मुसीबत में स्वास्थ्य कर्मी

Sun, 21 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
hospital building
दुधारा में उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हुआ।संवाद
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की सेहत की चिंता करने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र बदहाल हैं। इनमें से कई जर्जर हालत में हैं। यहां न तो पानी का इंतजाम है और न ही बिजली की व्यवस्था है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में कर्मचारियों के साथ ही मरीज व उनके तीमारदार परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए जिले के नौ ब्लॉकों में 251 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकतर उप केंद्रों की व्यवस्था जैसे-तैसे चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 31 उप केंद्र भवन जर्जर हो चुके हैं। इनमें हैंसर बाजार के चपरापूर्वी, तामा, दौलतपुर, बभनौली, मलौली, बघौली ब्लॉक के अमाए, महनी, परदेशवा, धनखिरिया, पचपोखरी, बकहा, मेंहदावल ब्लॉक के भिटियाकलां, परसा पांडेय, रानीपुर, सांथा ब्लॉक के मोतीपुर, लोहरसन, खलीलाबाद ब्लॉक के दुधरा, मगहर, बड़गों, कोल्हुआ उप केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही सेमरियावां ब्लॉक के ऊंचहराकला, कांटेधीश, बेलहर कला के मंझरिया पठान, रमवापुर, पिपरा प्रथम, भेडौरा पिकौरा, पौली ब्लॉक के शिवबखरी, रोसयाबाजार आदि शामिल है। इसके साथ ही जो उप केंद्र संचालित है वहां पर बिजली व पानी की व्यवस्था तक नहीं है। जर्जर भवन से बारिश के समय पानी टपकता है। ऐसे में इन उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रहने वाले कर्मी परेशान हैं। इसके साथ ही इस गर्मी में पानी और बिजली के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। इन उप केंद्रों पर आने वाले मरीज भी व्यवस्था न मिलने से लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
जो उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर घोषित हैं, उनके मूल्यांकन के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मूल्यांकन रिपोर्ट मिलने के बाद उसे शासन में भेजा जाएगा। बजट मिलने पर उप केंद्रों का कायाकल्प करा दिया जाएगा।
-राजेश कुमार, जेई, सीएमओ कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed