फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Home Guards encompass the Collectorate

होमगार्डों का कलेक्ट्रेट पर धरना                    

Sun, 02 Oct 2016 11:22 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 02 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Home Guards encompass the Collectorate
होमगार्डों ने रविवार को भी कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी और कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले होमगार्डों ने रविवार को भी कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।  इस दौरान होमगार्डों ने मांग की कि उन्हें 12 महीने नियमित रूप से ड्यूटी दी जाए तथा समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तीन अक्टूबर तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो चार अक्टूबर को लखनऊ के गांधी प्रतिमा के  समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण   अनशन किया जाएगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में होमगार्ड सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा पिछले माह प्रदेश कार्यकारिणी ने मुख्य सचिव के साथ वार्ता की थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। होमगार्ड के जवानों को पूरे साल ड्यूटी दी    जाए और पुलिस कर्मियों के समान वेतन दिया जाए।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष संतोष दूबे ने कहा कि होमगार्ड तीन अक्टूबर तक कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे, उसके बाद चार अक्टूबर को गांधी प्रतिमा के समक्ष लखनऊ में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेंगे। धरने में अयोध्या प्रसाद, विनय पांडेय, संजीव चौधरी, सच्चिदानंद मिश्र, देवेंद्र शुक्ल, चंद्रशेखर मिश्र, रमाकांत मिश्र, श्याम लाल, रविंद्र राय, अजय तिवारी, प्रमोद     यादव, लालध, शिवशंकर पांडेय, दिनेश पांडेय, नागदेव पांडेय, राजू यादव समेत  बड़ी संख्या में होमगार्ड  शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed