फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Home Guard recruitment exam begins, instructions issued to maintain purity

Sant Kabir Nagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, शुचिता बनाए रखने के निर्देश

Sat, 25 Apr 2026 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Home Guard recruitment exam begins, instructions issued to maintain purity
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज से होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
संतकबीरनगर। होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की शनिवार से शुरू हो गई। इसका समापन सोमवार को होगा। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एचआरपीजी कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन और परीक्षा संचालन का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता हर हाल में बनाए रखें और अभ्यर्थियों के लिए सुगम व व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश भी दिए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम और डायल-112 को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, जनपद पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। ---------------------
स्वास्थ्य विभाग और जीके के प्रश्न ज्यादा आए थे, जिस हिसाब से हम लोगों ने किताबों से तैयारी की थी। उनसे प्रश्न कम आए थे। इस कारण प्रश्नों के उत्तर देने में कठिनाई हुई।

-शालू कन्नौजिया, परीक्षार्थी

---------
परीक्षा में सौ प्रश्न आए थे, जिसमें कृषि, संविधान, इतिहास, पुस्तकों के लेखक से जुड़े प्रश्नों की संख्या ज्यादा थी। इसमें कुछ प्रश्नों ने उलझाया, वहीं कुछ उत्तर देने में आसानी भी रही।
-शुभम तिवारी, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed