{"_id":"0dde732da56a44bd1efe062ff7c85e4c","slug":"hiyuwa-burnt-idol-of-nawaz-sharif-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा ने नवाज शरीफ का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा ने नवाज शरीफ का पुतला जलाया
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पंजाब के पठानकोट एयरबेस में आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने समय माता मंदिर से मेंहदावल बाईपास चौक तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
साथ ही मेंहदावल बाईपास चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया। मौके पर ज्ञापन लेने किसी अधिकारी के न पहुंचने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कुछ देर तक बाईपास पर जाम लगा दिया। इसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
पठानकोट एयरबेस हमले के विरोध में हियुवा के जिलाध्यक्ष टुनटुन राय, विहिम के संयोजक वेद प्रकाश सिंह, आनंद शंकर पाठक के नेतृत्व में हियवा कार्यकर्ता समय माता मंदिर के पास एकत्र हुए। यहां से दोपहर में हियुवा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन
मेंहदावल चौराहा होते हुए बाईपास चौक पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाजशरीफ का पुतला जलाया। हियुवा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने के लिए किसी अधिकारी को बुलाने की मांग की।
काफी देर तक जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ता ओवरब्रिज के नीचे बस्ती-गोरखपुर मार्ग पर ही बैठ गए। इससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
इस दौरान वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की शह पर आतंकवादी देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के रिश्ते तोड़ देने की जरूरत है। जाम की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया।
इसके बाद हियुवा कार्यकर्ता लौटे और राहगीरों को राहत मिली। इस दौरान श्याम नारायण तिवारी, राजन, सोनू, सूरज सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ।