{"_id":"68262ede2e903b313f02eb82","slug":"heat-wave-is-blowing-since-morning-temperature-is-42-degree-celsius-people-are-suffering-from-heat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132660-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सुबह से चल रही लू, पारा 42 डिग्री सेल्सियस, गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सुबह से चल रही लू, पारा 42 डिग्री सेल्सियस, गर्मी से लोग बेहाल
Thu, 15 May 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 15 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ऐसी कि धूप से बचने के लिए भागते हुए दिखाई दिए लोग
संतकबीरनगर। गर्मी लगातार बढ़ रही है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। इसके कारण गर्मी से लोग बेहाल है। इस बीच मौसम विभाग ने चार दिन हीट वेब और लू की चेतावनी दी है। ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेब को लेकर जिला अस्पताल व सीएचसी और पीएचसी में कोल्ड वार्ड बनाया है, जहां इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।
तेज धूप और गर्म हवा के साथ तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार तीन दिन दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप हो रही है। दस बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में तापमान और बढ़ा और 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शादी विवाह का सीजन होने से भीषण गर्मी, तेज धूप और लू के बीच भी सड़कों पर भीड़ बनी रही, हालांकि दोपहर में कुछ समय के लिए सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
दूसरी तरफ जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से बाहर आए वह लोग मुंह पर मगछा बांधकर निकले और काम निपटाने के बाद वापस घर लौट गए। जो लोग शहर में रहे वह लोग छांव की तलाश में भटकते नजर आए। शहर के निवासी परमात्मा चौधरी, अजीत वर्मा आदि ने कहा कि गर्मी के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
=====
प्रशासन की एडवाइजरी
- घर से बाहर जाते समय शरीर को ढककर रखें और हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनें।
-अंगोछा, चश्मा, छाता, टोपी एवं जूते पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
-थोड़े- थोड़े समय के अंतराल पर शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी आदि तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
- घर, कार्य स्थल आदि स्थानों पर सूर्य की सीधी रोशनी से बचने के लिए पर्दे आदि की व्यवस्था करें।
-यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरूर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें।
-ओआरएस का घोल पिएं, बच्चें, बीमार, व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
- रात में घरों की खिड़कियों को अवश्य खुला रखें।
- लू लगने के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
-- -- -- -- -- -- -
क्या न करें
- अधिक गर्मी वाले समय दोपहर 12 बजे से चार बजे के बीच धूप में न निकलें।
-धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोडें।
- नंगे पैर और खुले शरीर धूप में न जाएं।
- अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन एवं बासी भोजन का सेवन न करें।
- गहरे और चटक रंग के कपड़ों को पहनने से बचें।
- तंग एवं छोटे कपड़ों को न पहनें।
-बंद एवं अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन न पकाएं।
- संतुलित और हल्का भोजन करें।
- अधिक गर्मी व धूप में मेहनत के कार्य करने से बचें।
कोट
मौसम में तल्खी बनी हुई है और अभी चार दिन तक लू के आसार बने हुए हैं। तापमान अभी और बढ़ सकता है। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या