फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Heat increases due to direct rays of the sun, weather will remain hot for a week

Sant Kabir Nagar News: सूर्य की किरणें सीधी पड़ने से गर्मी बढ़ी, एक सप्ताह तल्ख रहेगा मौसम

Mon, 22 Apr 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Heat increases due to direct rays of the sun, weather will remain hot for a week
अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों पर नहीं है पानी के इंतजाम



संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। तेज धूप की तपिश और लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिन में धूल भरी गर्म हवा चल रही है। जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जो लोग घरों से निकल रहे हैं वह कुछ दूरी जाने के बाद जहां छांव दिख रहा है वहीं ठहर जा रहे हैं। मई-जून वाली गर्मी अप्रैल माह में ही पड़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक सूर्य उत्तरायण होने से सूर्य की किरणें सीधी पड़ रही हैं। जिससे गर्मी बढ़ी है। अभी एक सप्ताह तक मौसम में तल्खी बनी रहेगी। उसके बाद थोड़ी नरमी आने के आसार हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके कारण लोग घरों में कैंद रहे। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग काफी कम संख्या में घर से बाहर निकले। जो लोग निकले वह खासे परेशान रहे। कुछ दूरी चलने के बाद जहां छांव दिखा वहीं ठहर गए और खुद को लू के थपेड़ों से बचने का प्रयास करते रहे। शहर में आने वाले लोगों मुश्किलें और बढ़ गई है। कारण यह है कि पटरियों से अधिकतर पेड़ गायब हो गए हैं, जिससे लोग छांव ढूंढते रहे।
विज्ञापन


आजाद चौक पर गर्मी से बेहाल दिखे मजदूर
शहर के आजाद चौक पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूर काम की तलाश में आते हैं। यहां पर छांव के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जिससे मजदूर धूप में गर्मी से परेशान रहे। मजदूर रामहित ने बताया कि यहां पर छाजन नहीं है, जिसके कारण लू के थपेड़ों को सहना पड़ रहा है। उनका कहना है कि दुकान के बरामदे में बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





बैंक चौराहा पर पानी की व्यवस्था नहीं
तेज पछुआ हवा के साथ उड़ रही धूल और गर्मी के बीच बैंक चौराहा पर लोग परेशान दिखे। आसपास पीने के पानी के लिए यहां कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में पानी के भटकने की मजबूरी दिखी। यहां मिले राजदेव ने कहा कि दोपहर का समय है और तेज धूप है। पीने के लिए पानी की व्यवस्था न होने से भटकना पड़ रहा है।




शुगर मिल चौराहे पर लू के थपेड़े झेलते दिखे लोग
शहर के शुगर मिल चौराहे पर तमाम लोग खड़े दिखे। यह लोग लू और गर्मी से परेशान रहे। इनमें से धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यहां पर यात्री छाजन नहीं है। पानी का भी इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे में तेज धूप के बावजूद खुले आसमान तले वाहन का इंतजार कर रहे हैं।



बस अड्डा पर भी यात्री रहे हलकान



खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टाप सेंटर बना है। यहां पर जहां बस मिलती है वहां छाजन और बैठने की व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में खुले आसमान तले बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ लोग ओवरब्रिज के नीचे छांव में दिखे, लेकिन बस आने के दौरान उन्हें दौड़ लगानी पड़ रही है।







शाम को छाए बादल तो मिली राहत

शाम के समय आसमान में बादल छा गए। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। शहर में भी शाम को चहल- पहल दिखी। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए।







एक सप्ताह का तापमान



तिथि अधिकतम न्यूनतम



16 अप्रैल 40 27



17 अप्रैल 41 27



18 अप्रैल 41 28



19 अप्रैल 42 29



20 अप्रैल 42 27



21 अप्रैल 43 28





सूर्य उत्तरायण होने से किरणें सीधी पड़ रही हैं। जिससे गर्मी बढ़ी है। अभी एक सप्ताह तक मौसम में तल्खी बनी रहेगी। उसके बाद थोड़ी नरमी आने के आसार हैं। लेकिन फिर मौसम में बदलाव होगा और तेज धूप निकलेगी।
- डॉ. अमरनाथ मिश्र, मौसम विज्ञानी, आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed