फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   health problem issue

Sant Kabir Nagar News: टीबी मरीज के संपर्क में आने वालों को दिलाएं टीपीटी

Sat, 10 Jun 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
health problem issue
शहर के एक होटल में टीवी के बारे में प्रशिक्षण देते डीटीओ डॉ एसडी ओझा।संवाद
संतकबीरनगर। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा ने कहा कि टीबी के प्रसार को रोकने में टीपीटी (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट) की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। क्षय रोग उन्मूलन के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। टीबी रोगियों के संपर्क में आने वाले तथा उनके परिजनों को टीबी से बचाने के लिए ही टीपीटी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उक्त बातें जिला क्षय रोग विभाग तथा सीएचआरआई के सहयोग से शहर के एक होटल में बेलहर व सांथा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। डॉ. एसडी ओझा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी टीपीटी की सूची देने के बाद इसका पर्यवेक्षण भी करें कि उन्हें टीपीटी दी गई है या नहीं। सीएचआरआई के डिस्ट्रक्टि लीड उत्कर्ष पाठक ने कहा कि सभी टीबी रोगियों के साथ उनके संपर्क में आए परिजन व अन्य लोगों की स्क्रीनिंग व दवा भी जरूरी है। इसलिए टीपीटी कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इसमें टीबी रोगी के संपर्क में आने वालों को रोग की प्रतिरोधी दवा आयु के हिसाब से दी जाती है। दवा शुरू होने के बाद न तो रोगी के परिवार का कोई सदस्य संक्रमित होगा और न वे किसी अन्य संक्रमित कर सकेंगे। रोग का प्रसार थम जाएगा। जिला सामुदायिक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव सिंह ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से इस कार्यक्रम में सहयोग करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचओ साधना बंधु ने कहा कि टीपीटी क्षय रोगियों के परिजनों के लिए बहुत आवश्यक है। हम अपने क्षेत्र के सभी क्षय रोगियों के परिजनों को टीपीटी अवश्य दिलवाएंगे। इस अवसर पर सर्वेश, नेहा, शशिकला, संजू रानी, शाहिदा खातून के साथ ही बेलहर व सांथा के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed