फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Head Muharrir no clue, multiple teams pressure for arrest

Sant Kabir Nagar News: हेड मुहर्रिर का सुराग नहीं, गिरफ्तारी के लिए कई टीमों की दबिश बेअसर

Wed, 01 Jul 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 01 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Head Muharrir no clue, multiple teams pressure for arrest

विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाने के मालखाने से आभूषण चोरी के मामले में नामजद हेड मुहर्रिर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी हेड मुहर्रिर मोबाइल बंद कर फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
आरोपी हेड मुहर्रिर राधेश्याम गुप्ता मूलरूप से कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र स्थित फुरसतपुर गांव का रहने वाला है। उसके पैतृक गांव समेत रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पुलिस ने तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस उसकी लोकेशन और संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हेड मुहर्रिर के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। हालांकि, आरोपी के मोबाइल बंद होने के कारण उसकी सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि खलीलाबाद कोतवाली के मालखाने से आभूषण चोरी के मामले में जांच के बाद हेड मुहर्रिर राधेश्याम गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह फरार हो गया। मामले को लेकर पुलिस महकमे में भी हलचल है और अधिकारी लगातार गिरफ्तारी के लिए प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं।
---------------------
सीसीटीवी से निगरानी पर दुकान में चोरी की हुई थी पुष्टि
खलीलाबाद शहर में पुरानी तहसील स्थित फिरदौस ज्वेलर्स की दुकान में लगातार आभूषण चोरी की घटना हो रही थी। इसके बाद दुकानदार अलीम खान निवासी मोतीनगर ने अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगवाया। इसकी निगरानी के दौरान दुकान पर काम करने वाला आरोपी शुभम वर्मा निवासी कैंपियरगंज, गोरखपुर चोरी करते हुए कैद हुआ। वापसी का दबाव पड़ने पर वह दुकान छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद कोतवाली में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसके पास से 427 ग्राम सोना, 49518 रुपये एवं 14 नेपाली नोट बरामद हुए, जिसे सील करके न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद मालखाना में रखवा दिया गया था। इस पर राधेश्याम की नजर पड़ गई और माल गायब कर दिया।

----------
कुशीनगर, गोरखपुर व बहराइच तक छापा, फिर भी पुलिस के हाथ खाली
आरोपी हेड मुहर्रिर राधेश्याम गुप्ता का जनपद से स्थानांतरण होने के बाद बहराइच में तैनाती हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने उसे एक माह का समय मालखाना में सोना, नकदी व नेपाली रुपये जमा करने का समय दिया। इसके बाद से ही वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया। उससे संपर्क न हो पाने के वजह से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद से ही कोतवाली, एसओजी, सर्विलांस टीम आरोपी का सुराग लेने में जुटी हुई है। उसकी धर पकड़ के लिए पुलिस टीमें कुशीनगर, गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित आवास एवं पोस्टिंग स्थल बहराइच तक दौड़ लगा चुकी हैं, फिर भी वह पुलिस के हाथ नहीं आया। मोबाइल बंद होने से उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस उसके रिश्तेदार एवं अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके बाद भी उस तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच रहे।
----------------
आरोपी हेड मुहर्रिर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed