फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Havoc of humidity and heat: Rise in patients with skin diseases and infections.

उमस और धूप का कहर : चर्म रोग और संक्रमण के मरीज बढ़े

Fri, 19 Jun 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Havoc of humidity and heat: Rise in patients with skin diseases and infections.
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी, तेज धूप और बढ़ती उमस का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में तापमान और उमस बढ़ने के साथ त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में दोपहर दो बजे तक करीब 1,155 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनमें बड़ी संख्या त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की रही। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों इंफ्रारेड बर्न, घमौरियां, फंगल संक्रमण, खुजली और त्वचा एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के बाद ही तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करने लगती है। दोपहर तक स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अस्पताल पहुंचे मरीजों में संगीता, सुमन, विनीता, संतू, आशा, राजेश, सुनीता, मीना, सुरेश, मीनू और रमेश सहित 60 से अधिक लोग गर्मी और पसीने से होने वाली समस्याओं से परेशान दिखाई दिए। अस्पताल परिसर में पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सकों को दिखाने तक मरीजों को थोड़ा इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि उमस भरी गर्मी में लगातार पसीना शरीर पर रुकने से त्वचा प्रभावित हो जाती है। विशेष रूप से पीठ, गर्दन और सीने के हिस्से में त्वचा जलने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, जिसे इंफ्रारेड बर्न कहा जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 20 से 25 मरीज इंफ्रारेड बर्न, 15 से 20 मरीज धूप से त्वचा झुलसने, 10 से 15 मरीज घमौरियों और 20 से 25 मरीज फंगल संक्रमण की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
----------
बरतें सतर्कता
- अधिक मात्रा में पानी पीएं
- सूती और ढीले कपड़ों का प्रयोग करें
- पसीना आने पर तुरंत कपड़े न बदलें
- रसदार फलों का सेवन बढ़ाएं
- त्वचा संबंधी समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed