फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Door-to-door garbage collection to be implemented in urban areas; directives issued for disposal as well.

Sant Kabir Nagar News: शहरी इलाकों में अब घर-घर होगा कूड़ा कलेक्शन, निस्तारण के भी निर्देश

Fri, 25 Sep 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection to be implemented in urban areas; directives issued for disposal as well.
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिला पौधरोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति और जिला गंगा समिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में घर-घर कूड़ा कलेक्शन और उचित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पौधरोपण समिति की समीक्षा में वन विभाग को 14.50 लाख और अन्य विभागों को 19.07 लाख पौधरोपण का लक्ष्य मिला था। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इसी माह जियो टैगिंग का कार्य पूरा करने को कहा। जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन पर जोर दिया गया। उन्होंने नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्र और निस्तारण तक परिवहन की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सात नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटरों की स्थिति जानी। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में नियमित घर-घर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा गया। नगर पंचायतों में कूड़ा डंपिंग स्थलों की सूची मांगी गई। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डंप कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन बैठक में जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने सीएमओ से स्वास्थ्य संस्थानों में अपशिष्ट के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन और निस्तारण की व्यवस्था पूछी। उन्होंने सभी चिकित्सालयों में साफ-सफाई और वेस्ट मैनेजमेंट की नियमित जांच के निर्देश दिए। इससे कूड़े कचरे का समय से उठान सुनिश्चित होगा। पुराने अनफिट वाहनों का चालान या नियमानुसार सीज करने को भी कहा गया।

गंगा संरक्षण के निर्देश जिला गंगा समिति की समीक्षा में सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों की स्थापना पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जनपद की नदियों में प्रदूषित जल न जाए। बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ रुक्मणी वर्मा, सीएमओ रामानुज कनौजिया सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed