{"_id":"5f0ddced8ebc3e63db11ab9c","slug":"hat-market-open-in-police-survilance-khalilabad-news-gkp3581327146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की निगरानी में लग रहें हाट बाजार, बैंकों पर कराया जा रहा सामाजिक दूरी का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की निगरानी में लग रहें हाट बाजार, बैंकों पर कराया जा रहा सामाजिक दूरी का पालन
विज्ञापन
शहर के इलाहाबाद बैंक पर पैसा निकालने के लिए लगी उपभोक्ताओं की भीड़।
- फोटो : KHALILABAD
पुलिस की निगरानी में लग रहें हाट बाजार, बैंकों पर कराया जा रहा सामाजिक दूरी का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में हाट बाजार पुलिस की निगरानी में लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बैंकों पर आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। इस बीच शासन के निर्देश पर बुधवार को कोविड सर्वे होगा। इस दौरान छूटे क्षेत्रों में टीमें सर्वे का कार्य करेंगी।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। शहर में आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जहां पर भी भीड़ होने की संभावना है वहां विशेष चौकसी बरती जा रही है। दुकानों को खुलने का समय निर्धारित किया गया है और इसका पालन सख्ती से कराया जा रहा है। डीएम रवीश गुप्त व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह लगातार भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं। धार्मिक स्थलों पर पांच से अधिक व्यक्तियों को एक साथ प्रवेश की अनुुमति नहीं है, जबकि तामेश्वरनाथ मंदिर बंद कर दिया गया है। इस बीच बुधवार को टीकाकरण अभियान को टाल दिया गया है और इसके स्थान पर कोविड सर्वे को एक दिन और बढ़ा दिया गया है। इस दौरान जो क्षेत्र छूट गए हैं, वहां टीमें बुधवार को काम करेंगी।