{"_id":"685842c124696431260584ca","slug":"hanuman-died-due-to-head-injury-police-arrested-the-suspects-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134496-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिर में चोट लगने से हुई थी हनुमान की मौत, संदिग्धों को पुुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिर में चोट लगने से हुई थी हनुमान की मौत, संदिग्धों को पुुलिस ने उठाया
Sun, 22 Jun 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मीरगंज में स्थित एक राइस मिल के पास शुक्रवार की रात में मिले हनुमान चतुर्वेदी की मौत सिर में चोट लगने से हुई। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कौवाटार गांव निवासी हनुमान चतुर्वेदी के शव का पोस्टमार्टम मोर्चरी में वीडियो ग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल ने किया। इसके बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस निगरानी में शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया। वही देर शाम को पुलिस ने मृतक के भाई पवन चौबे की तहरीर पर चार आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया था।
विज्ञापन
शव का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर पुलिस की दो टीमें पूरी रात हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। पुलिस मामले में कुछ संदिग्धों को अपने कब्जे में लिया।
जिनसे पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है। देर रात को पुलिस के पास मृतक हनुमान चौबे का पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहुंचा। जिसमे उनकी मौत सिर में चोट लगने के वजह से होना पाया गया।