{"_id":"688d03a64883476ed60a2f1e","slug":"green-signal-given-for-issuing-certificate-to-dusadh-caste-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136408-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुसाध जाति को प्रमाण पत्र जारी करने की मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुसाध जाति को प्रमाण पत्र जारी करने की मिली हरी झंडी
Fri, 01 Aug 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने दुसाध समाज की लंबे अरसे से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम व तहसीलदार को पत्र भेजकर दुसाध जाति का प्रमाण निर्गत करने के निर्देश दिए है।
डीएम ने पत्र में कहा है कि अनुसूचित जाति दुसाध का प्रमाण पत्र जारी हो, कोई विवाद नहीं है। वर्ष 1976 में भी दुसाध जाति को अनुसूचित जाति में ही क्रम संख्या 33 वर्ष शामिल रखा गया है। दुसाध जाति वर्तमान समय तक यथावत अनुसूचित जाति की सूची में शामिल है। निदेशक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति शोध प्रशिक्षण संस्थान का हवाला देते हुए कहा कि सख्त निर्देश के साथ अवगत कराया है कि दुसाध को प्रमाण पत्र निर्गत कराया जाए, इस कार्य में विभागीय लापरवाही अनुशासनहीनता मानी जाएगी
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष लालचंद्र दुसाध ने डीएम से अनुसूचित जाति दुसाध को गैर जाति बताकर प्रमाणपत्र नहीं दिए जाने की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश के बाद दुसाध जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की उम्मीद जग गई है।