फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Grand conclusion of Shrimad Bhagwat Katha and Rukmini Vivah Mahotsav

Sant Kabir Nagar News: श्रीमद्भागवत कथा एवं रुक्मणी विवाह महोत्सव का भव्य समापन

Wed, 03 Dec 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Grand conclusion of Shrimad Bhagwat Katha and Rukmini Vivah Mahotsav
गायत्री पुरम में कथा कहते आचार्य
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के गायत्रीपुरम गोरखल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं रुक्मणी विवाह महोत्सव का मंगलवार भावपूर्ण समापन हुआ। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक पंडित शिवेंद्र ने रुक्मणी विवाह की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया। मुख्य यजमान नरसिंह तिवारी, ईश्वर शरण तिवारी, जगदीश तिवारी, डॉ. भरत तिवारी सहित पूरा परिवार पूरे समय श्रद्धा से उपस्थित रहा। समापन पर विशाल महाआरती हुई जिसमें खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेश मिश्रा उर्फ मल्लू बाबू ने ठाकुरजी की दिव्य आरती उतारी। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। श्रोताओं ने कहा कि कथावाचक ने भगवान की लीलाओं को इस तरह जीवंत किया मानो द्वारका नगरी यहीं अवतरित हो गई हो। यजमान परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों व सहयोगियों का आभार जताया और अगले वर्ष भी इसी प्रकार भागवत कथा आयोजित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed