{"_id":"67f6bdf543122b21a507f007","slug":"government-is-working-for-the-development-of-society-anil-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130996-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के विकास के लिए कार्य कर रही सरकार : अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के विकास के लिए कार्य कर रही सरकार : अनिल
Thu, 10 Apr 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत में स्थित एक निजी मैरिज हाल में बुधवार को भाजपा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित मुख्य अतिथियों ने मोदी-योगी सरकार की योजनाओं का बखान किया।
सक्रिय सदस्यों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि सर्व समाज के विकास के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाएं चल रही है। समाज का हर तबका इसका लाभ उठा रहा है। आजाद भारत की यह पहली सरकार है जो मोदी-योगी के नेतृत्व में सर्व समाज के हित के लिए कार्य कर रही है। पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकारी योजना संचालित हो रही है। इसका लाभ सीधे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने समाज के हर वर्ग क बेहतर कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, भाजपा जिला महामंत्री विनोद पांडे, जिलामंत्री अरुण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, आशीष सिंह, शक्ति मणि त्रिपाठी, संदीप तिवारी, अनिरुद्ध पांडे, खुनखुन पांडेय, दिनेश पांडे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।