{"_id":"697a6b771cdfeeba9406846e","slug":"gods-story-will-liberate-you-from-birth-and-death-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145118-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जन्म-मरण से मुक्ति दिलाएगी भगवान की कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जन्म-मरण से मुक्ति दिलाएगी भगवान की कथा
Thu, 29 Jan 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
बघौली में चल रहे कथा में मौजूद लोग-संवाद
संतकबीरनगर। बघौली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक आचार्य कुंडल ने कहा कि प्रभु भागवत कथा के माध्यम से मानव का यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं। भागवत सुनने वालों का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं। भागवत में कहा गया है जो भगवान को प्रिय हो वही करो, हमेशा भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो। जो प्रभु का मार्ग हो उसे अपना लो, इस संसार में जन्म-मरण से मुक्ति भगवान की कथा ही दिला सकती है।
आचार्य कुंडल ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने रोज कई पाप होते हैं। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एकमात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल सकती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्याग कर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करना चाहिए।
आचार्य कुंडल ने कहा कि भागवत कथा के दौरान कपिल चरित्र, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन दिए। महाराज ने कहा कि भगवान के नाममात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। इस अवसर पर दुर्गेश चंद्र पांडेय, स्नेह लता पांडेय, देवचंद पांडेय, सुरेश चंद्र पांडेय, शेषनाथ पांडेय, शशि कुमार पांडेय, ब्लाॅक प्रमुख पौली राम मिलन यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बघौली बबलू सिंह, ब्लॉक प्रमुख बेलहर डॉ भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।