फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girls displayed their costumes in fancy dress competition

Sant Kabir Nagar News: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नौनिहालाें ने किया परिधानों का प्रदर्शन

Fri, 10 Nov 2023 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 10 Nov 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Girls displayed their costumes in fancy dress competition
सूर्या इंटर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार को दिवाली के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें प्लेवे से लेकर यूकेजी तक के नौनिहालों ने शिरकत की। अपने परिधानों से नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। कुछ बच्चों ने अपने परिधानों से भगवान राम, भगवान कृष्ण, राधा, हनुमान, भारत माता की छवि को प्रदर्शित किया तो कुछ बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर व पुलिस ऑफिसर की ड्रेस धारण करके फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विविध स्वरूपों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्लेवे क्लास के छात्रों ने प्रकृति और भारतीय एकता को दर्शाते परिधानों को धारण करके जहां मनमोहक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया वहीं एलकेजी के छात्र-छात्राओं ने देवी-देवताओं के परिधान धारण कर प्राचीन भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। प्रबंधक डाॅ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छोटी उम्र से ही ऐसी प्रतियोगिताओं में शामिल होने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। परिधान व्यक्ति के भीतर छिपी कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति उनकी व्यवहारिकता को प्रदर्शित करते हैं। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी, बलराम उपाध्याय, घनश्याम त्रिपाठी, तपस्या रानी सिंह, अर्चना सिंह, आरती चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed