फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl raped on Instagram on the pretext of marriage of friendship

Sant Kabir Nagar News: इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sat, 07 Jan 2023 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on Instagram on the pretext of marriage of friendship
इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती को प्रयागराज के आरोपी युवक ने होटल में बुलाया था
कोतवाली पुलिस को आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती से चार साल पहले इंस्टाग्राम पर प्रयागराज के युवक ने दोस्ती की। बाद में व्हाट्सएप नंबर का आदान-प्रदान कर बातचीत करता रहा। पांच माह पहले शादी करने का झांसा देकर गोरखपुर के एक होटल में बुलाया और दो दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। जान से मारने की कोशिश की। सीजेएम महेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है।
अधिवक्ता अनिल कुमार भारद्वाज ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती को इंस्टाग्राम पर प्रयागराज के रहने वाले 26 वर्षीय आरोपी युवक ने चार साल पहल फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। आरोपी और पीड़िता की इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हो गई। एक सप्ताह बाद आरोपी ने पीड़िता का व्हाट्सएप नंबर मांगा और चार वर्षों तक बातचीत होती रही।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने युवती को गोरखपुर स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। दोनों की आईडी जमा कर होटल में कमरा बुक कराया। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर 21 व 22 अगस्त 2022 को शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती अपने पिता के साथ आठ नवंबर 2022 को उससे मिलने की बात की तो आरोपी ने शदी करने से इन्कार कर दिया। युवती को ऑटो बुक करवा कर जबरदस्ती खलीलाबाद बाईपास पर छोड़कर जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने जब उससे पुन: शादी की बात की तो गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रजिस्ट्री से एसपी को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता कोर्ट की शरण ली।

कोर्ट ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, शादी की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed