फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ghatataulee par ganna kisaanon ka hangaama

घटतौली पर गन्ना किसानों का हंगामा

Fri, 10 Feb 2017 11:40 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 10 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
ghatataulee par ganna kisaanon ka hangaama
sugercane - फोटो : अमर उजाला
गन्ना तौल में घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने शुक्रवार को निखरकपार गांव के पास हंगामा किया। किसान प्रति ट्राली गन्ना तौल में दो से तीन क्विंटल गन्ना कम तौल करने का आरोप मढ़ रहे थे। सूचना पर यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंच गई और किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। जबकि कांटा बाबू ने कांटा खराब होने का नोटिस चस्पा कर गन्ना तौल बंद कर दिया। 
विज्ञापन


मझगांवा गांव निवासी किसान रमेशचंद उपाध्याय का आरोप था कि अकबरपुर चीनी मिल का पायलपार ए नाम से निखरकपार में तौल केंद्र स्थापित है। यहां गन्ना तौल कराने से पहले उन्होंने डीघाबाईपास के निकट स्थित धर्मकांटे पर गन्ना लदी ट्राली की तौल कराई। यहां 47 क्वितंल 20 किलोग्राम वजन आया था। जब तौल केंद्र पर तौल हुई तो वजन 45 क्विंटल चार किलोग्राम आया है। रीवाखोर निवासी किसान राजेंद्र प्रसाद चौरसिया, मझगांवा निवासी राम प्रताप, रामकिशोर, महुआर निवासी विजयपाल,रामकेश चौधरी, आत्मा प्रसाद, सलीम आदि का आरोप है कि यहां गन्ना तौलने में घटतौली की जा रही है। कांटा में जैसे कोई चिप लगाया गया हो और जब विरोध होता है तो कांटा ठीक करा दिया जाता है और बाद में फिर वैसी स्थिति हो जाती है। यहां किसानों के गन्ने की सही तौल नहीं होने से उनका नुकसान हो रहा है। तौल कांटे की जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


वहीं कांटा बाबू हृदयराम चौधरी ने बताया कि पायलपार ए के नाम से यह तौल केंद्र स्थापित हुआ है। यह तौल केंद्र अकबरपुर चीनी मिल का है। मशीन में खराबी आ जाने से तौल सही नहीं हो रही थी। जिसकी वजह से कांटा खराब की नोटिस चस्पा करके तौल बंद कर दिया गया है। इसकी सूचना डिप्टी केन मैनजर रमेश पांडेय को दे दी गई है। कांटा ठीक होने के बाद ही तौल शुरू होगी। वहीं मौके पर पहुंचे डायल 100 टीम के हेड कांस्टेबल कृष्ण प्रताप सिंह और कांस्टेबल कृष्णकांत यादव ने बताया कि किसान रमेशचंद्र उपाध्याय का आरोप है कि खलीलाबाद के तौल केंद्र के तौल और कांटा के तौल में काफी अंतर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केंद्र पर गन्ना तौल में घटतौली की जा रही है। यहां लोगों को समझा बुझा कर शांत करा दिया गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। डिप्टी केन मैनेजर रमेश पांडेय ने बताया कि कंप्यूटर तौल कांटा है। बैट्री डिस्चार्ज होने की वजह से तौल में अंतर आ गया था, जिसे तत्काल ठीक करा दिया गया। उसके बाद तौल शुरू हो गई। किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए पूरा ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed