{"_id":"65d8e5dd39cf3d5a8a035798","slug":"ghari-set-on-fire-attacked-when-people-complained-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-113328-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घारी में लगाई आग, उलहना देने पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घारी में लगाई आग, उलहना देने पर किया हमला
Sat, 24 Feb 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
- गंभीर हाल में युवक जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिक कॉलेज गोरखपुर रेफर
- इटवा थाना क्षेत्र के हरिगांव में देर रात हुई है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के हरिजोत गांव में बृहस्पतिवार रात घारी फूंकने का उलहेना देने पर हुए विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस घटना के जांच पड़ताल में जुटी है।
पुलिस को दी तहरीर में पीडि़त के चचेरे भाई राम कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि बृहस्पतिवार रात में उसके घारी को मुडिला बक्शी निवासी एक युवक ने फूंक दिया। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो वह और उसका चचेरा भाई राजकुमार (35) पुत्र बरखू प्रसाद यादव मौके पर पहुंचकर जुटी भीड़ के बीच आरोपित युवक के परिजनों से उलहना देने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपित युवक सहित उसके परिवार विवाद करने पर उतर आए और राम कुमार व राजकुमार को मारने पीटने लगे। इस दौरान धारदार हथियार से हुए हमले में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उसे सीएचसी इटवा ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उसे बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।